फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जब लड़के ने लड़की से पूछा- एक Kiss कर लूं क्या, फिर हुआ ऐसा... पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 24 Jan 2019 07:52 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 



GF: बेबी? 
BF: या डिअर 
GF: तुम हमेशा से मेरे साथ थे...
जब मेरा वो भयानक एक्सीडेंट हुआ तब भी...
जब मेरे पाचवे सेमेस्टर में 3 सब्जेक्ट में जीरो आए थे तब भी...
जब मुझे किडनी में पथरी हुई थी तब भी...
और जब मुझे पापा ने गुस्से में घर से निकाल दिया था तब भी...
BF: Aaawww love you baby और मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा 
GF: अरे नहीं रे... मेरे को लग रहा है की शायद तू ही पनौती है!!! 

---------------------------------

एक औरत अपने आशिक के साथ घूम रही थी...
इतने में उसका पति आ गया और उसके आशिक को पीटने लगा...
औरत – 'मार साले को, अपनी बीवी को घुमाते नहीं, दूसरों की बीवी को घुमाने ले आते हैं।' 
इतने में आशिक को जोश आया और वो उसके पति को पीटने लगा… 
औरत – 'मार साले को… ना खुद घुमाने ले जाता है और ना किसी और को घुमाने देता है!'

---------------------------------

वीना (पति नरेन्द्र से) – तुम रात भर बहुत बड़बड़ाते रहते हो...
चलो किसी डॉक्टर से दवाई ले आओ
नरेन्द्र – डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है...
अगर तुम मुझे दिन में बोलने का अवसर दो तो...
यह बीमारी घर से अपने आप ही ठीक हो जाएगी। 

amar ujala jokes
लड़का: क्या तुम मुझसे प्यार करती हो? 
लड़की: नहीं. 
लड़का: तो अपनी सहेली से पूछ लो एक बार...
शायद वो करती हो थोड़ा बहुत

---------------------------------

पप्पू (बस स्टॉप पर खड़ी लड़की से): क्या तुमने मुझे कोई लोन दिया था? 
लड़की: नही तो, क्यों? 
पप्पू: पता नही क्यों तुम्हारी तरफ Interest बढ़ता जा रहा है। 

---------------------------------

एक लड़के की माँ को पता चल गया की उसका बेटा डांस बार में गया था… 
माँ ने पहले तो लड़के को खूब डांटा और फिर बोली...
अच्छा ये बताओ तुमने वहां पर कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी जो तुम्हे नहीं देखनी चाहिए थी
लड़का – हां देखी, वहां पिताजी भी बैठे हुए थे 

---------------------------------

चंदू : मैं तो दुविधा में फंस गया हूं. 
किट्टू : वो कैसे? 
चंदू : यार बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता...
और मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती!!! 

jokes in hindi
आदमी ससुराल में खाना खाते वक़्त: आज खाना सासू माँ ने बनाया है क्या.? 
बीवी – अरे वाह! कैसे पहचाना ? 
आदमी – अरे जब तुम बनाती थी तो खाने में से काले बाल निकलते थे!! 
आज सफ़ेद बाल निकला है.. 

--------------------------------- 

लड़का – एक किस कर लूं क्या ? 
लड़की – नहीं पहले मेरी बात सुनो 
लड़की – जानू मुझे नया लैपटॉप दिला दो ना 
लड़का – क्यों पुराना वाला कहां गया 
लड़की – पुराना वाला नया फोन दिला रहा है 
लड़का अब तक बेहोश है 

---------------------------------

नई नवेली बहु से.. सास: देखना पकोड़ी एक एक कर ही तलना वरना क़ोई कच्ची कोई पक्की रह जायेगी। 
और भिन्डी एक एक कर धोना और फिर टॉवेल से पोंछ कर एक एक कर काटना। 
और धनिया की एक एक पत्ती तोड़ कर धोना। 
बहु दो चार दिन परेशान रही फिर पांचवें दिन बोली... 
मांजी आप ये सब्जी देखो तब तक मैं नहाकर आती हूं। 
चार घंटे तक बाथरूम से जब बहु नहीं निकली तो.. 
सास: तुझे नहाने में कितना वक़्त लग रहा ? 
बहु: मांजी आपके बताये अनुसार सर में एक-एक बाल में शैम्पू कर रही हूं 
अभी तीन घंटे और लगेंगे तब तक खाना आप ही देख लो! 

Jokes Viral
एक पुलिसवाला रोड पर खड़ा था
एक आदमी आया और उससे बोला.. भैया जी, हम आपको रोड क्रॉस करवा दें… 
पुलिस वाला बोला: तुम काहे करवाओगे भैया, हम खुद कर लेंगे.. 
आदमी बोला: तुम कैसे करोगे, कानून तो अंधा होता है! 

---------------------------------

लड़का :- मैं तुम्हारे साथ शादी नही कर सकता. 
घर वाले नही मान रहे. 
लड़की:- तुम्हारे घर में कौन-कौन हैं? 
लड़का:- एक बीवी और 2 बच्चे. 

---------------------------------

हरीलाल का पेट खराब था… पत्नी बोली – “आजवाइन ले लो.” 
हरीलाल -शाम को टुन्न होकर घर आया तो पत्नी बोली - यह क्या है….. 
हरीलाल — वही जो तूने सुबह कहा था कि “आज वाइन ले लो” 

---------------------------------

लड़की : मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं… 
लड़का : बता कितने आए हैं..?? 
लड़की : सिर्फ 88% .. 
लड़का : “खुदा का खौफ कर .. इतने में तो 2 लड़के पास हो जाते हैं…!!” 

Jokes
जज:- तुमने पुलिस ऑफिसर की जेब में माचिस की जलती हुई तीली क्यूं रखी?? 
पप्पू:- उसने ही कहा था, जमानत करवानी है तो पहले जेब गर्म करो!!  

---------------------------------

पठान: खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था। 
सिंधी: ये क्या है? 
पठान: लव लेटर है। 
सिंधी: मगर ये तो खाली है। 
पठान: आज कल बोलचाल बंद है। 

---------------------------------

कल शाम में एक औरत को ठिठुरता देख 
मेरे दोस्त ने अपना कम्बल उसके बदन पर दे दिया। 
उसने तुरंत कम्बल फेंकते हुए कहा “गरीब नही हूं शादी मे जा रही हूं ।”
विज्ञापन

jokes
पत्नी : सुनो, जी... बाहुबली अच्छी है देख लो 
पति whatsApp चलाता हुआ बाहर गैलरी में चला गया 
पत्नी : अंदर आ जाओ मैंने बाहुबली बोला है, बाजूवाली नहीं…. 

---------------------------------

एक बार संता अपने ससुराल मिलने के लिए गया और ज़मीन पर बैठ गया। 
सास: बेटा ज़मीन पर क्यों बैठे हो? ऊपर सोफे पर बैठ जाओ। 
संता: नहीं मैं यहीं ठीक हूं। 
सास: इतना अच्छा सोफा है फिर भी नीचे क्यों बैठे हो? 
संता: सोफे पर तो गरीब लोग बैठते हैं। मैं नीचे जमीन पर ही ठीक हूं। 
सास(हैरानी से): गरीब लोग, वो कैसे? 
संता: सोफे की कीमत 25 हजार रुपये और जमीन के प्लॉट की कीमत 25 लाख रुपये!!!
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें