जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------
पत्नी - हर सफल आदमी के पीछे एक औरत होती है,
जैसे तुम्हारे पीछे मैं हूं।
पति - जब एक औरत से इतनी सफलता है,
तो सोच रहा हूं दो तीन और रख लूं।
फिर क्या...पति की जो धुनाई हुई!!!
1
- फोटो : YouTube
दादा (पप्पू से) - बेटा अंदर से जरा मेरे दांत लेकर आना।
पप्पू - पर दादू अभी तो रोटी भी नहीं बनी?
दादा - अबे रोटी को मार गोली...
सामने वाली पड़ोसन को स्माइल देनी है।
जोक्स
पत्नी (पति से) - पूजा किया कीजिए, बड़ी बलाएं टल जाती हैं...
पति - तेरे बाप ने भी बहुत की होंगी...
तभी तो उसकी इतनी बड़ी बला टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई...
-----------------
टीचर - 'साली आधी घरवाली' इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
पप्पू - ये वह स्कीम है जो
दूल्हे को बताई जाती है, लेकिन दी नहीं जाती...!!!
जोक्स
काफी दिनों बाद संता पार्क में घूमने गया,
घर लौटकर उसने अपनी पत्नी को बताया - जानती हो लोग मुझे भगवान मानने लगे हैं
पत्नी - ये तुमने कैसे जाना।
संता - जब मैं पार्क में गया तो वहां पर औरतें मुझे देख कर बोलीं,
'हे भगवान! तू फिर आ गया।'
ट्रेन चली तो फौजी एक डिब्बे में चढ़ गया
टीटी बोला - हेलो, तुमको नजर नहीं आता ये लेडीज डिब्बा है...
फौजी - सॉरी, मुझे लगा आप मर्द हो।
joke smiley
एक लड़की डॉक्टर से - मेरी उम्र 20 साल है और मेरी स्किन
बहुत सॉफ्ट और सेंसिटिव है...
मेरा रंग भी बहुत गोरा है.
मैं रात को क्या लगा कर सोया करूं?
.
.
.
डॉक्टर - कुण्डी...!!!