संता एक सिनेमा हॉल के सामने खड़ा था तभी एक आदमी स्कूटर से आया और पूछ बैठा....
.
आदमी- भाईसाहब, स्कूटर स्टैंड कहां है?
.
संता- भाईसाहब, पहले आप अपना नाम बताइए ?
.
आदमी- रमेश
.
संता- आपके माता-पिता क्या करते हैं ?
.
आदमी- क्यों? भाईसाहब जल्दी बता दीजिए नहीं तो देर हो जाएगी और पिक्चर शुरू हो जाएगी।
.
संता- तो जल्दी बता दो माता-पिता क्या करते हैं ?
.
आदमी- मेरी मां डॉक्टर है और पिता जी इंजीनियर हैं। अब बता दीजिए।
.
संता- आपके नाम कोई जमीन जायदाद है ?
.
आदमी- जी भाईसाहब, गांव में मेरे नाम पर कुछ जमीन है। प्लीज भाईसाहब अब तो बता दीजिए स्कूटर का स्टैंड कहां है ?
.
संता- आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो ?
.
आदमी- जी हां मैं मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं। अब जल्दी से बता दीजिए।
.
संता- भाईसाहब, देखिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है, आपके माता-पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं, आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं, पर मुझे अफसोस है कि आप इतनी-सी बात नहीं जानते की स्कूटर का स्टैंड उसके नीचे लगता है।