फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में आखिर सबसे तेज क्या है? सोचो..सोचो..

Mon, 04 Jul 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार कक्षा छठी में चार बच्चों को परीक्षा मे समान अंक मिले। अब प्रश्न खडा हुआ कि किसे प्रथम रैंक दिया जाए।
विज्ञापन


स्कूल प्रबन्धन ने तय किया कि प्राचार्य चारों से एक सवाल पूछेंगे, जो बच्चा उसका सबसे सटीक जवाब देगा उसे प्रथम घोषित किया जायेगा ।

चारों बच्चे हाजिर हुए, प्राचार्य ने सवाल पूछा- दुनिया में सबसे तेज क्या होता है ?

पहले बच्चे ने कहा, मुझे लगता है विचार सबसे तेज होता है क्योंकि दिमाग में कोई भी विचार तेजी से आता है, इससे तेज कोई नहीं ।
प्राचार्य ने कहा- ठीक है, बिलकुल सही जवाब है ।

दूसरे बच्चे ने कहा, मुझे लगता है- पलक झपकना सबसे तेज होता है, हमें पता भी नहीं चलता और पलकें झपक जाती हैं और अक्सर कहा जाता है,पलक झपकते ही काम हो गया ।
प्राचार्य बोले- बहुत खूब, बच्चे दिमाग लगा रहे हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन

चौथे बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि सब टॉपरो पर भारी पड़ गया

तीसरे बच्चे ने कहा-बिजली क्योंकि मेरे यहाँ गैरेज में जब बत्ती जलानी होती है जो 400 मीटर दूर है, हम घर में एक बटन दबाते हैं, और तुरंत वहाँ रोशनी हो जाती है। तो मुझे लगता है बिजली सबसे तेज होती है।

अब बारी आई चौथे बच्चे की। सभी लोग ध्यान से सुन रहे थे, क्योंकि लगभग सभी तेज बातों का उल्लेख तीनों बच्चे पहले ही कर चुके थे ।
चौथे बच्चे ने कहा- सबसे तेज होते हैं दस्त
सभी चौंके। प्राचार्य ने कहा- साबित करो कैसे ?

बच्चा बोला- कल मुझे दस्त हो गए थे, रात के दो बजे की बात है।
जब तक कि मैं कुछ विचार कर पाता, या पलक झपकाता या कि बिजली का स्विच दबाता। दस्त अपना काम कर चुका था ।

कहने की जरूरत नहीं कि इस असाधारण सोच वाले बालक को ही प्रथम घोषित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें