फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों की बात सुन शराबी ने कुछ ऐसा पूछा कि हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 10 Oct 2019 09:50 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


--------------------------------------------

एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रूक गया।

उसके पीछे लड़कियां किसी बात पर आपस में झगड़ते हुए चल रहीं थी।

एक लड़की- भगवान करे तेरी शादी इस शराबी से हो जाए।

दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी हो जाए। 

शराबी- तो बता दीजिए, मैं रुकूं या जाऊं ?

विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
रिश्ता वहीं सोच नई !!
पहली महिला- तुम्हारी बहू कैसी है ?
दूसरी महिला- पूछो मत, बहुत बुरी है, रोज लेट उठती है, मेरा बेटा उसके लिए चाय बनाता है, घर का कोई काम नहीं करती और जब देखो मेरे बेटे से बाहर खाना खाने के लिए कहती रहती है।
पहली महिला- छोड़ो बहन, और बताओ दामाद तो ठीक है ना
दूसरी महिला- अरे बहन जी दामाद तो फरिशता है। रोज सुबह मेरी बेटी को चाय बनाकर पिलाता है। उसे घर का कोई भी काम नहीं करने देता और अक्सर बाहर खाना खाने के लिए ले जाता है। बहन जी ऐसा दामाद तो सबको मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें