आज हिंदी दिवस है। हर साल 14 सितंबर को भारत सहित अन्य कई देशों में भी हिंदी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में आज ही के दिन हिंदी को हिंदुस्तान की राजभाषा का दर्जा दिया गया था। हालांकि पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था। अक्सर आपने देखा होगा कि कोई भी हॉलीवुड फिल्म जब भारत में रिलीज होती है तो उसे एक देसी नाम दे दिया जाता है, ताकि लोग उसे अपनी भाषा की फिल्म समझ कर देखने जाएं। कुछ ऐसे ही मजेदार नाम और तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।