फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: मालकिन ने रोते हुए नौकरानी से कही ऐसी बात, पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

Mon, 30 Jun 2025 10:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुले पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

मालकिन रो रही थी
तभी जाकर नौकरानी ने पूछा- क्या हुआ मालकिन
मालकिन- मुझे शक है की तेरे मालिक का ऑफिस में किसी
लड़की के साथ चक्कर चल रहा है
नौकरानी- नहीं मालकिन, ऐसा मत सोचिए
मालिक मुझे धोखा नहीं दे सकते......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की बस में चढ़ी तो सब सीटें भरी हुई थी
लड़की ने एक सीट पर बैठे लड़के से कहा- प्लीज आप मुझे सीट दे दिजिए
लड़के ने तुनककर पूछा- क्यों दे दूं?
लड़की ने कहा- अरे लड़की खड़ी है, सीट भी नहीं दे सकते क्या?
लड़का बोला- आप मुझसे शादी कर लो
लड़की गुस्से में बोली-  किस ख़ुशी में कर लूं
लड़का तुरंत बोला- लड़का कुंवारा घूम रहा है, शादी भी नहीं कर सकती क्या?
विज्ञापन

3 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया
मां ने पूछा यह कौन है?
लड़का बोला यह मेरी धर्म-पत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा- कब से चल रहा था
तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का बोला- पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठ
किसी का इंतज़ार कर रही थी, बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी.....
 

Today Funny Jokes: गिरफ्तार होने पुलिस के पास पहुंचा गोलू? वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर-आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं  सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा- शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी, अब क्या हो गया?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी
पति- फिर अब क्या हुआ?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें