फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes in Hindi: जब मेले में टोलू की पत्नी खो गई, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 24 Jun 2022 02:46 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स: जब खो गई टोलू की पत्नी - फोटो : iStock
Viral Chutkule: जिस प्रकार हमें सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाने की जरूरत होती है। उसी तरह नियमित रूप से हंसना भी जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा प्रसन्न रहता है, ऐसे में हमारे चेहरे पर चमक आती है। दरअसल, हंसना भी एक तरह का योग होता है, जिससे हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। हंसने के लिए किसी खास समय की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं..........

मेले में बहुत भीड़ थी...
टोलू एक महिला से कहने लगे -
माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं
महिला - इससे आपका क्या फायदा होगा?
टोलू- दरअसल, मेरी पत्नी खो गई है,
वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स: जब खो गई टोलू की पत्नी - फोटो : iStock
नल से पानी को आता हुआ देखकर बेटा पापा से पूछता है।
पापा ये पानी कहां से आता है ?
पापा - बेटा नदी से आता है।
बेटा - फिर तो मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर मां से कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो, पापा आते ही होंगे।
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स: जब खो गई टोलू की पत्नी - फोटो : iStock
पत्नी - तुम बहुत स्वार्थी हो 
पति - भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है? 
पत्नी - जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न.... 
पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है। 

4 of 7
मजेदार जोक्स: जब खो गई टोलू की पत्नी - फोटो : iStock
पति- अपने मैरिज सर्टिफिकेट को एक घंटे से देख रहा था,
पत्नी- तुम 1 घंटे से क्या देख रहे हो ??
पति- expiry date ढूंढ रहा था, लिखी ही नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स: जब खो गई टोलू की पत्नी - फोटो : iStock
लड़का- आपका नाम क्या है?
लड़की- पहनकर बताऊं या दिखाकर?
लड़का- क्या मतलब?
लड़की- पायल और आपका...
लड़का- लेकर बताऊं या देकर?
लड़की- मतलब?
लड़का- पप्पी...
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स: जब खो गई टोलू की पत्नी - फोटो : Pixabay
आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया... 
ममता- कौन है? 
लड़का- मैं हूं?
ममता- मैं कौन? 
लड़का अरे बेवकूफ, तू ममता और कौन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स: जब खो गई टोलू की पत्नी - फोटो : Pixabay
एक दर्जी बस में चढ़ा, 
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... 
तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा।
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें