Desi Jokes: हंसने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग तो इसे लाफ्टर मेडिसिन भी कहते हैं। खुल कर हंसने से हमारे शरीर में ताजगी का संचार होता है। सिर्फ यही नहीं हंसने का असर हमारी उम्र पर भी दिखाई देता है। हंसना एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसा है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते रहें। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ जोक्स वायरल होते रहते हैं जो हंसने में हमारी मदद करते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?
अनाउंसर- अत्याधिक बारिश के कारण सभी ट्रेन लेट हैं!
किसी को और कुछ पूछना है?
एक महिला- क्या इस ड्रेस में मैं मोटी लग रही हूं?
अनाउंसर ने पीट लिया माथा...!!!
Jokes: जब सुहागरात से पहले हाथ जोड़कर बैठा था पति, पढ़िए वायरल जोक्स
Jokes: शिक्षिका-अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बताओ?, छात्र का जवाब सुनकर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
आलसी लड़का- पापा एक ग्लास पानी लाना
पापा- खुद उठ के ले ले
लड़का- प्लीज, दे दो ना पापा
पापा - अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा
लड़का- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना
एक शराबी डॉक्टर के पास पहुंचा और बोला- डॉक्टर साहब मैं कई दिनों से बीमार हूं
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लिवर फूल गया है
शराबी - इसका मतलब कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है!
डॉक्टर चुप और शराबी मस्त
चिंकू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
मिंकू- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
चिंकू- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
मिंकू- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।