जहां एक तरफ पूरी दुनिया वेलेंटाइन वीक मना रही है वहीं दूसरी तरफ सिंगल लड़कों का दर्द भी मीम्स बनकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग सिंगल लड़कों के लिए एंटी वेलेंटाइन डे मुहिम चला रहे हैं और उन पर मीम्स और चुटकुले बनाकर मजे ले रहे हैं। एंटी वेलेंटाइन डे (anti valentines day 2019) को लेकर सबसे ज्यादा मजे तो सोशल मीडिया में बजरंग दल (bajrang dal valentine's day memes) बना रहा है। सबको एक फॉर्म भेजकर 14 फरवरी से पहले अपनी ब्रिगेड में शामिल कर रहा है। जिसे लोग काफी शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर जबरदस्त ट्वीट के जरिए सिंगल लड़कों का दर्द बयां किया जा रहा है। हालांकि, प्रपोज-डे, चॉकलेट-डे, टेडी-डे, प्रॉमिस-डे, हग-डे, किस-डे और वेलेंडाइन डे के साथ उनकी उम्मीद अभी बाकी है। आप भी इन खास वायरल मीम्स का लीजिए मजा।