फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा बंद करने का ऐसा जुगाड़ कभी नहीं देखा होगा आपने, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Sat, 29 Jun 2019 12:53 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय जुगाड़ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

जुगाड़ से कैसे काम निकाला जाता है, ये तो कोई भारतीय लोगों से सीखे। यहां लोगों ने ऐसे-ऐसे जुगाड़ कर रखे हैं, जिन्हें देखकर विदेशी लोग भी हैरान रह जाते हैं। एक ऐसे ही जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे और कहेंगे कि ऐसा तो हमने कभी सोचा ही नहीं। 

विज्ञापन

दरअसल, वीडियो में दिखाया है कि पानी से भरी एक बोतल दरवाजे के पीछे बांध कर लगा दी गई है, जिससे कि दरवाजा खुलने के बाद अपनेआप बंद हो जाता है। इस वीडियो को सबसे पहले आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। यह वीडियो टिकटॉक द्वारा बनाया गया है।  
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने इस देसी जुगाड़ बनाने वाले की तारीफ करते हुए लिखा है, 'मेरा व्हाट्सएप वंडर बॉक्स मामूली, लेकिन लीक से हटकर उदाहरणों से भरा पड़ा है, जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की समस्याओं को दूर करने के लिए होता है। इस आदमी ने सिर्फ दो रुपये खर्च करके दरवाजा अपनेआप बंद हो जाए, इसका जुगाड़ ढूंढ लिया जबकि हाइड्रोलिक के लिए उसे 1500 रुपये खर्च करने पड़ते। हम इस रचनात्मकता को कैसे आगे ले जाएं, जिससे कि यह जुगाड़ से झकास बन सके!' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें