फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महिला और नेवले की दोस्ती देखकर लोग हैरान, सांप के दुश्मन पर प्यार लुटाती दिखीं आंटी

Thu, 06 Aug 2026 05:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह महिला और नेवले की दोस्ती है। इसमें मां का प्यार दिखाई दे रहा है, जो किसी के लिए कम या ज्यादा नहीं होता है। मां सभी से बराबर प्यार करती है। 
विज्ञापन
महिला और नेवले की दोस्ती देखकर लोग हैरान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: संसार में मां की ममता और करुणा से ज्यादा भावानात्मक कुछ भी नहीं होता है। इंसानों से लेकर जानवरों में भी मां की नजर आती है। मां की ममता इतनी महान है कि वो किसी भी चीज में भेद नहीं करती है। मां सभी पर एक बराबर प्यार लुटाती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला नेवले पर मां की तरह प्यार लुटाती दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि जैसे वो उसका अपना बच्चा हो। जहरीले सांप का खात्मा करने वाले इस जीव पर मां की ममता का जादू चल गया है कि महिला के साथ खेलता दिख रहा है। 

विज्ञापन


नेवले पर प्यार लुटा रही महिला

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नेवर पर महिला प्यार लुटाती दिख रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि छत पर महिला गेंहू फैला रही है और नेवला बार-बार उससे लिपटने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में छत पर गेंहू फैला रही नेवले को दुलारती-पुचकारती दिख रही है। नेवला महिला के हाथ के साथ खेल रहा है।

महिला गेंहू फैलाते हुए अपना हाथ जिधर ले जा रही है नेवला हाथ पर बैठने की कोशिश कर रहा है और उधर जा रहा है। सोशल मीडिया पर महिला और नेवला की दोस्ती के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में नेवला महिला की गोंद बैठता दिखता है, तो किसी में वो उसके आगे-पीछे चलता रहता है। ऐसा लगता है कि जैसे वो उसका अपना बच्चा हो। 
विज्ञापन


Viral Video: कैमरा ऑन करते ही बॉस रह गया हैरान! चेहरे पर फेस पैक लगाकर मीटिंग में पहुंची जेन जी कर्मचारी

 

Viral: शारदा सिन्हा के गाने पर छात्रा ने किया शानदार मैथिली डांस, जीता लाखों लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

नेवले पर प्यार लुटाती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि महिला और नेवले की दोस्ती। कई लोगों को कहना है कि नेवला महिला में अपनी मां का प्यार देख रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें