फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र का विश्वविद्यालय की मानद डिग्री लेने से इंकार

Tue, 14 May 2013 02:45 PM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी की मानद डिग्री लेने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिवों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि डिग्री वह होती है, जो खुद थीसीस तैयार कर ली जाए। मानद डिग्री लेने की उनकी इच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब कभी पीएचडी की डिग्री लेने की इच्छा होगी तो खुद पहले शोध करूंगा और उसके थीसीस तैयार करने के बाद ही डिग्री लूंगा।

विश्वविद्यालय में 24 मई को 20वां दीक्षांत समारोह हो रहा है। इसमें देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलपति ने मुख्यमंत्री के समक्ष मानद डिग्री का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने मानद डिग्री लेने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें