फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीबीएमबी वर्कशॉप से लाखों का जिंक चोरी केस पुलिस तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में जेई और स्टोर कीपर तत्काल प्रभाव से निलंबित
विज्ञापन

मामले में जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे : डीएसपी कुलवीर


संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल। बीबीएमबी की नंगल वर्कशॉप से डिस्पोजल यार्ड को ले जाते लाखों रुपये का सिक्का चोरी हो गया। मामले में एक जेई रैंक के अधिकारी सहित कुछ लोगों को नामजद करते हुए निलंबित भी किया जा चुका। जबकि, एसडीओ रैंक के अधिकारी को सस्पेंड करने के लिए बीबीएमबी के उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है। बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बीबीएमबी के नंगल वर्कशॉप से 24 ब्लॉक जिंक के डिस्पोजल यार्ड में भेजे गए थे। जिसकी कीमत लाखों रुपये थी। लेकिन , 24 के 24 ब्लॉक डिस्पोजल यार्ड नहीं पंहुचे। जब इस बारे में जांच हुई और स्टोर कीपर, जेई व एसडीओ से बात की गई। वह इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद मामले की गहनता से जांच हुई तो पता चला कि जब जिंक के यह ब्लॉक बीबीएमबी वर्कशॉप से निकाले गए। उस समय सीसीटीवी कैमरे खराब थे और वजन करने वाला कंडा भी खराब था। अब जब जांच शुरू हुई तो मामले की कड़ियां जुड़ती चली गई। मामले में आरोपियों के नाम भी सामने आते गए। बीबीएमबी के मुख्य अभियंता ने कहा 30 जनवरी को यह मामला उनके ध्यान में लाया गया। जब इस बारे में एसडीओ सतिंद्र सिंह, जेई विकास और स्टोर कीपर मनजीत से इस बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उसी समय एक्सईएन मेकेनिकल को पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस को देने के आदेश जारी किए गए। मामला अब पुलिस के पास है। उन्होंने कहा कि जेई और स्टोर कीपर उनके दायरे में आते थे। उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया। जबकि एसडीओ को सस्पेंड करने के लिए बीबीएमबी मैनेजमेंट को लिखा जा चुका है। डीएसपी कुलवीर सिंह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें