फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बैडमिंटन में युवराज और तविश, कबड्डी में साहिल ने चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार के विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर 2025 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोटा में आयोजित की गई थी। विद्यालय के खिलाड़ियों ने डीपी राजेश कुमार और पीईटी अशोक कुमार के नेतृत्व में कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बैडमिंटन वर्ग में युवराज मैहरा और तविश चौधरी ने जिला में प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में साहिल कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्तूबर 2025 से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश पटियाल ने विजेता खिलाड़ियों, अभिभावकों व प्रशिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें