फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवाओं ने रैली निकाल कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेड लाइट चौक से रोटरी चौक तक लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का करें प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नेहरू युवा केंद्र और परिवहन विभाग की तरफ से मंगलवार को सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली गई। रेड लाइट चौक से लेकर रोटरी चौक तक युवाओं ने रैली निकाल कर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। आरटीओ ऊना अशोक कुमार कलसी ने बताया कि परिवहन विभाग की तरफ से विभिन्न विभागों और समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र के साथ मिलकर लोगों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया गया। आए दिन यातायात नियमों की अनदेखी के चलते सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें कई अनमोल जीवन मौत का ग्रास बन रहे हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना जरूर करें। बताया कि प्रदेशभर में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक जनवरी से लेकर यह अभियान शुरू किया गया है। वाहन चालकों और बाइक सवारों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों सहित युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें