फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवाओं ने अप्रेंटिसशिप के लिए अपना करवाया पंजीकरण

Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैहरियां में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया गया। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस मेले में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में आईटीआई पास अभ्यर्थियों के अलावा दसवीं और बारहवीं वोकेशनल पास युवाओं ने भी अप्रेंटिसशिप के लिए अपना पंजीकरण करवाया। मेले के दौरान कुल 47 अभ्यर्थियों और 16 औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके साथ ही चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षु भी इसमें शामिल हुए। मेले के दौरान राजकीय आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ना है। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन गगरेट के प्रधान प्रमोद कुमार शर्मा ने युवाओं को उद्योगों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अंब के प्रधान रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि औद्योगिक माहौल में अप्रेंटिसशिप करने से युवाओं की कार्यक्षमता निखरती है, जो देश से बेरोजगारी कम करने में मददगार साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें