फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक घायल

Sat, 20 Jul 2024 04:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारली में देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल क्षेत्र अंब के तहत लोहारली में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय सुमित कुमार निवासी कुठियाड़ी तहसील अंब के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब 11 बजे लोहारली में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई है। हादसे के दौरान घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें