दौलतपुर चौक (ऊना)। थाना गगरेट के अंतर्गत मरवाड़ी में वाहन की टक्कर से पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। दौलतपुर चौक-तलवाड़ा सड़क पर एक ढाबे के पास यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय सुरजीत सिंह (अविवाहित) निवासी सधानी, जिला होशियारपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी दौलतपुर चौक में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऊना रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सुरजीत घायल अवस्था में बयान देने की हालत में नहीं था। क्षेत्रीय अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। संवाद