संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। विदेशी पौधों के बढ़ते आकर्षण के बीच स्थानीय युवाओं ने सनातन परंपरा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल की है। सौरभ धीमान, अमित गौतम, संजीव बजरंगी, मंजीत केशव और उनके साथियों ने पीपल, वट वृक्ष, नीम, बेलपत्र और देसी आम जैसे पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया है। सौरभ धीमान ने बताया कि हमारे पूर्वज इन पेड़ों की छाया में जीवन बिताते थे, ये न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति के प्रतीक भी हैं। उन्होंने लोगों से देसी पेड़ों को बचाने और पुनर्जीवित करने का आह्वान किया।