फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जन शताब्दी की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 12 Apr 2024 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब(ऊना)। क्षेत्र के चुरड़ू रेलवे स्टेशन के समीप एक 31 वर्षीय युवक की जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रेलवे स्टेशन पर हिमाचल एक्सप्रेस से उतरा था, जो कि शताब्दी एक्सरेस की क्राॅसिंग के चलते स्टेशन पर रुकी हुई थी। मृतक की पहचान पंकज कुमार पुत्र राम पुकार निवासी परागपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार रात लगभग 10 बजे उस समय हुआ, जब पंकज कुमार हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में अंब से दिल्ली के लिए अपनी मां के साथ रवाना हुआ। हिमाचल एक्सप्रेस चुरड़ू रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। उस वक्त दिल्ली से दौलतपुर चौक के लिए जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की क्रॉसिंग थी, जोकि चुरड़ू स्टेशन पर नहीं रुकती है। ट्रेन के स्टेशन पर रुकने पर पंकज पटरी के समीप खड़ा था। वहां से जन शताब्दी की क्रॉसिंग के वक्त वह दुर्घटनावश जनशताब्दी की चपेट में आ गया। ट्रेन की एक साइड से टकराने के चलते लगी गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रेलवे पुलिस के एएसआई अजय ऐरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें