संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। जिला युवा कांग्रेस ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक में बुधवार को बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष रिशव कहोल ने की। बैठक में गगरेट के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, हरोली अध्यक्ष शुभम जोशी, कुटलैहड़ अध्यक्ष मुनीश बैंस, उपाध्यक्ष सुख सैनी व जगजीवन हीर तथा महासचिव अभिषेक शर्मा शामिल हुए। बैठक में संगठन मजबूती और वोट छोड़, गद्दी चोर अभियान को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। रिशव कहोल ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और युवाओं को भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी। अभिषेक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर कांग्रेस विचारधारा और अभियान फैलाने का आह्वान किया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मज़बूत करने और आम जनता की समस्याएं उठाने का संकल्प लिया।