फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवा कांग्रेस ने 25 मार्च को दिल्ली संसद मार्च को लेकर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा
विज्ञापन

ऊना। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय की अध्यक्षता में रविवार को सर्किट हाउस ऊना में बैठक हुई। इसमें जिला ऊना के नवनियुक्त प्रभारी राहुल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर ने बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान 25 मार्च को दिल्ली संसद मार्च को लेकर रणनीति तय करना मुख्य विषय रहा। प्रशांत राय ने कहा कि ऊना में युवा कांग्रेस मजबूत है। सभी युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने का टास्क दिया गया। युवाओं को राहुल गांधी के विचारों के साथ जोड़ने का संकल्प लिया गया। आगामी चुनाव में हर बूथ पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। कहा कि देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर लगाम तभी लगेगा जब शिक्षित युवा को नेतृत्व मिलेगा। जननेता राहुल गांधी की सोच यही है कि युवा अपने लिए स्वयं आगे आकर लड़ाई लड़ें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी युवा साथियों का प्रशांत राय ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर ऋषभ कौल, सुख सैनी, गोल्डी सैनी, अनिल कुमार, अभिषेक शर्मा, खंड प्रधान शुभम जोशी, नीरज ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, गुरमुख सिंह, अमन जसपाल, मनी ठाकुर, अभिषेक, उदय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें