फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रायपुर मैदान में युवक के साथ मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र के गांव रायपुर मैदान में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार विशाल ढिल्लो निवासी रायपुर मैदान ने पुलिस को बताया कि जब वह पंचायत प्रधान से मिलकर घर लौट रहे थे, तब अशोक कुमार और चरण सिंह पुत्र किशन चंद ने अपनी मोटरसाइकिल से उनका रास्ता रोका और अचानक उन पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की। इससे उसकी आंख, पसली और नाक पर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। विशाल ढिल्लो ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई और मेडिकल जांच की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें