हरोली (ऊना)। ऊना जिले की हरोली तहसील में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। जननी वार्ड नंबर एक निवासी रणजीत कुमार ने हरोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर 2026 को रात करीब 8:15 बजे यह घटना हुई। छेत्रां मुख्य सड़क से 50 मीटर पीछे एक सुनसान रास्ते पर उनका रास्ता रोका गया। तीन व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। हमलावरों में से एक की पहचान हलेडा निवासी मस्तू के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य अज्ञात हैं। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।