फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 40 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2024 03:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। नंगल पुलिस की ओर से नशे के सौदागरों और नशेड़ियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई हुई है। इस कड़ी में नंगल पुलिस ने 40 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रजिंद्र कुमार ने कहा कि वीरवार देर शाम नया नंगल पुलिस चौकी के एएसआई गुरनैव सिंह और एएसआई मनजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम नंगल फ्लाईओवर के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान जब यह टीम फ्लाईओवर के निकट पंहुची, तो वहां खड़े एक युवक जिसकी पहचान हरप्रीत सिंह निवासी कुलग्रां ने घबराकर अपने जेब से एक लिफाफा निकालकर फेंक दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने हरप्रीत को पकड़ उस लिफाफे की जांच की, तो उसमें से चिट्टा मिला, जिसका वजन 40 ग्राम पाया गया। पुलिस ने इस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक को अदालत में पेश किया। अदालत ने युवक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें