फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कनाडा में आपके बेटे को पकड़ लिया है, छुड़ाने के लिए 2.40 लाख भेजो

Sat, 10 Aug 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। कनाडा में आपके बेटे को पकड़ लिया है, उसे छुड़ाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द बैंक खाते में 2.40 लाख रुपये की राशि भेजो, ताकि आपके बेटे को छुड़ाया जा सके। इस तरह की फोन कॉल आने पर माता-पिता घबरा गए और शातिरों द्वारा दिए गए बैंकों के खाता नंबरों पर उक्त राशि भेज दी।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि उनके साथ बहुत बड़ा साइबर फ्रॉड हो गया है। उक्त साइबर फ्रॉड का शिकार हुए निकटवर्ती गांव भटोली निवासी लोकनाथ शर्मा ने मैहतपुर पुलिस थाना में अपने साथ हुए इस फ्रॉड की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर रविराज निवासी गांव अम्बा, तहसील पुरवा जिला पुरनिया बिहार, कपाड़िया अलीसागर निवासी गुजरात, संतोष कुमार निवासी झारखंड, निधी देशभरतार निवासी हैदराबाद के विरुद्ध के विरुद्ध 420, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता लोकनाथ शर्मा ने बताया कि पैसे भेजने के उपरांत जब शाम को उन्होंने अपने बेटे से इस बाबत बात की तो पता चला कि उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। तब तक शातिर अपनी योजना में कामयाब हो चुके थे। कुछ ऐसा ही मामला गोंदपुर बुल्ला निवासी महिला सीमा शर्मा का भी सामने आया था, उन्हें भी इसी प्रकार राशि भेजने को कहा गया था। लेकिन उनकी सूझबूझ के कारण वे शातिरों की ठगी का शिकार नहीं हो पाई।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के मुताबिक शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फोन कॉल आने पर तुरंत किसी भी प्रकार से राशि न भेजें। पूरी तरह से जांच पड़ताल के बाद ही कोई कदम उठाएं। कहा कि साइबर फ्रॉड करने वाले शातिर लोगों को भयभीत करके ठगी का शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें