ऊना। थाना सदर के तहत जलग्रां टब्बा में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र धनी राम निवासी जलग्रां के रुप में हुई है। मृतक के पास से एक सुसाइट नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, बल्कि स्वयं मौत को गले लगाने की बात लिखी है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। संवाद