फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 13 अप्रैल से शुरू होगा योग साधना केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति ऊना की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष डॉ. हेमराज शर्मा के अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अप्रैल से डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति की तरफ से केशव भवन में कुछ स्थायी सेवा कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से योग साधना केंद्र, चिकित्सा केंद्र, संस्कार केंद्र एवं पुस्तकालय प्रारंभ करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। ये सभी कार्य लोगों के लिए निशुल्क चलाए जाने का प्रस्ताव है। समिति के महासचिव सुभाष वशिष्ठ ने बताया कि 13 अप्रैल से भवन में योग साधना केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें रोजाना सुबह 5 से 6:15 बजे तक योग करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज के तनाव भरे जीवन के आहार-विहार की विकृति के कारण लोग विभिन्न रोगों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में समिति ने यह कदम उठाया है। उन्होंने लोगों से इस केंद्र में आकर योग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें