पंडोगा में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मौजूद खिलाड़ी। स्त्रोत आयोजक
पंडोगा में हुआ मुकाबलों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंडोगा में 17वीं सिद्ध ग्वालवढ़ ओपन फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-16 वर्ग का एक मुकाबला हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। इस मुकाबले में वाईएफसी खड्ड ने वाईएफसी चुरुडू को 3-0 से हराया। वरिष्ठ वर्ग के मुकाबलों में पहला मुकाबला वाईएफसी पंडोगा और सागर क्लब खड्ड के बीच हुआ। इसमें वाईएफसी पंडोगा ने पेनल्टी शूट के आधार पर 4-3 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला एसवीजी पंडोगा और वीनस क्लब दौलतपुर के बीच हुआ। इसमें एसवीजी पंडोगा ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला वाईएफसी खड्ड और बटूही इलेवन के बीच हुआ। इसमे वाईएफसी खड्ड की टीम 2-0 से जीती। चौथे मुकाबला लायंस क्लब पड़ोगा और बाबा भरथरी क्लब खड्ड के बीच हुआ। इसमें लायंस क्लब ने 1-0 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर सुमित पाठक, ईसपुर के प्रधान बक्शो देवी और नवाब खान, सितार खान, बिंदु खान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलें युवाओं को बुरी आदतों के दूर रखने का सबसे कारगर हथियार है।