फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेहड़ जसवां में पुल बनने से लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास
विज्ञापन

ग्रामीण बोले-बरसात में कट जाते थे दोनों गांव
दो वार्डों की चार सौ के करीब आबादी होगी लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। पंचायत बेहड़ जसवां के वार्ड नंबर छह और सात के लोगों की सालों पुरानी पुल की मांग पूरी हुई। इससे क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। क्षेत्र के ग्रामीणों राज हाकम, मोहित हाकम, वेद प्रकाश शर्मा, जैसी राम, मदन लाल ने सरकार और प्रधान नीलम कुमारी का आभार जताया है। पुल का निर्माण होने से चार सौ के करीब जनता सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों वार्डों के बीच बड़ा नाला होने की वजह से बरसात के दिनों में ये पंचायत से कट जाते थे। इससे लोगों को परेशानी होती थी। घर में कोई बीमार हो जाए या कोई कार्यक्रम हो तो लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। आजादी के सात दशक बाद भी ये इलाका पिछड़ा हुआ था। लेकिन, पंचायत प्रधान नीलम कुमारी के प्रयास से लगभग 16 लाख के लागत से 38 फुट लंबा और 16 फुट चौड़ा नाले पर पुल का निर्माण मनरेगा के तहत करवा कर लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके लोगों की समस्या का हल हुआ। प्रधान नीलम कुमारी का कहना है कि पंचायत में और भी बहुत से कार्य चल रहे हैं। जिससे लोगों का सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें