फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: यशपाल सिंह रायजादा दूसरी बार बने प्रधान

Tue, 16 Apr 2024 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
दि टब्बा कृषि सेवा सहकारी समिति, जलगां में चुनाव के दौरान चुने गए सदस्य।संवाद
विज्ञापन
कृषि सेवा सहकारी समिति की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कृषि सेवा सहकारी समिति जलग्रां टब्बा की प्रबंधक कमेटी के चुनाव समिति परिसर में संपन्न हुए। इन चुनावों में यशपाल सिंह रायजादा को प्रधान और सचिन रायजादा उपप्रधान नियुक्त किए गए। इसके बाद सूबेदार गुरदियाल सिंह द्वारा नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में जलग्रा टब्बा पंचायत की प्रधान सुदेश कुमारी, उपप्रधान रछपाल सिंह, पवन कुमार, उमंग ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान अवतार सिंह काकू, कै. सुरजीत सिंह, पूर्व सदस्य कै. भीम सिंह रायजादा, श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी प्रधान सूबेदार ध्यान सिंह, शमशेर सिंह, बलदेव सिंह, ठाकुर मेहर सिंह, राजेंद्र सिंह, चैन सिंह, परमजीत काला, संजीव कुमार रायजादा, सुमीर रायजादा, शिव कुमार वर्मा, प्रिंस कुमार, डा. मुनीश सिंह राणा, सेल्जमेन दिनेश कुमार व हरि ओम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

नव निर्वाचित प्रधान यशपाल सिंह रायजादा ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सोसायटी जिला ऊना की उन कुछ चुनिंदा सोसायटियों में से एक है, जो अपने हिस्सेदारों को भागधन पर 25 प्रतिशत का अधिकतम लाभांश वितरित करती है। इस मौके पर चुनाव अधिकारी महेश कुमार, खंड निरीक्षक अंकित बाली, राजेश कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें