फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राज्य स्तर पर चमके खेल छात्रावास ऊना के पहलवान

Mon, 21 Oct 2024 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। खेल छात्रावास ऊना के पहलवान खिलाड़ी राज्य स्तर पर चमके हैं। हाल ही में संपन्न हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थानीय चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित तीन सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

पहलवान खिलाड़ियों की सफलता से जिला खेल विभाग के अधिकारी भी गदगद हैं। गोल्ड मेडल हासिल करने वाले छात्रावास के सिमरप्रीत का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। फिलहाल मेडल लेकर लौटे इन खिलाड़ियों की पीठ विभागीय अधिकारियों ने थपथपाई है। अधिकारियों की मानें तो हाल ही में स्कूल स्तर की राज्य स्तरीय अंडर-17 प्रतियोगिता घुमारवीं में हुई है। इसमें खेल छात्रावास ऊना के पहलवान सिमरप्रीत ने 65 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते सिमरप्रीत ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयन पाकर जिला ऊना का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार 51 किलो में विशांत शर्मा ने सिल्वर और 71 किलो में अभिनव राणा व 92 किलो में रोहित ने सिल्वर पदक हासिल कर स्पोर्ट्स हाॅस्टल ऊना की प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय खेल छात्रावास कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया को दिया है।



-



घुमारवीं में संपन्न हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल छात्रावास ऊना के कुश्ती पहलवानों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। तीन सिल्वर व एक गोल्ड मेडल इन खिलाड़ियों के नाम रहा है। इसका श्रेय खेल विभाग के जिला अधिकारी उत्तम डोड के मार्गदर्शन व खिलाड़ियों की मेहनत को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-प्रिंस पठानिया, प्रभारी, खेल छात्रावास, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें