नंदपुर (ऊना)। गोपाष्टमी पर्व के पावन अवसर पर पीठ परिषद आनंद वाहिनी की ओर से वीरवार को नंदी गण गोशाला टकारला में गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद की महिला सदस्यों ने गोमाता के लिए खल, गुड़, चना और चोकर का दान किया। कार्यक्रम के तहत पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुक्ला बाली ने की। उन्होंने कहा कि गो सेवा सबसे श्रेष्ठ सेवा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में पूनम, सीमा चंचल, मधु बाला, सुलोचना, सुमन, कांता, मनजीत, राम प्यारी सहित परिषद की अन्य सदस्याओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सेवाएं प्रदान कीं। गोपाष्टमी पर्व पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धा और आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में गो संरक्षण और सेवा भावना का सशक्त संदेश भी प्रसारित किया।