फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रायपुर सहोड़ा में एक साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मैहतपुर (ऊना)। महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के गांव रायपुर सहोड़ा के प्राचीन श्रीरामेश्वर शिव मंदिर में इस वर्ष भी एक साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूजन हुआ। कर्मकांड के विद्वान एवं भागवत आचार्य सुरेशानंद शास्त्री के नेतृत्व में विद्वान पुरोहितों की देखरेख में लगभग सवा सौ से अधिक शिव भक्तों ने मंत्रोचारण के बीच एक साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग की पूजा की। भोले की बरात में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। भगवान शंकर के प्रिय भक्त जंगमों ने भी विभिन्न मंदिरों में जाकर भगवान शंकर की महिमा का गुणगान किया। क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वामीपुर बाग मंदिर में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गई।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें