फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ईको टूरिज्म पर कार्यशाला 30 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर मैदान में होगा कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। जिले में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14.53 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य जारी है। इसके तहत, अंदरोली और सोहारी क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। 30 मई को निजी होटल रायपुर मैदान में सुबह 10:30 बजे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें परियोजना के विभिन्न पहलुओं जैसे जल क्रीड़ा, मत्स्य पालन, नशा निवारण और स्वच्छता पर विशेषज्ञों की ओर से जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यशाला में भाग लेने के लिए रायपुर, बोहरू, चुल्हाड़ी, थहड़ा, मंदली, टिहरा, छपरोह, बल्ह खालसा, बल्ह, थाना कलां, धनेत, मुछाली, डोहगी, धुंधला, तनोह, लठियाणी, बुधान, ढयूगंली, हटली केसरी, बुडवार और दोबड़ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों और जल क्रीड़ा में रुचि रखने वाले युवाओं को आमंत्रित किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इस परियोजना से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इसमें कैफेटेरिया, स्केटिंग रिंक, ट्री कॉटेज, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, बर्ड वॉचिंग ज़ोन और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें