ऊना। जिले में गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। ऐसे में यूपी और बिहार से मजदूरों ने डेरा डाल दिया है और गेहूं की कटाई के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। किसानों का कहना है कि मजदूर 800 रुपये दिहाड़ी की मांग कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि मजदूरों की दिहाड़ी तय की जाए, ताकि किसानों को महंगाई के इस दौर में राहत मिल सके और उन्हें अपना कामकाज निपटाने में भी कोई परेशानी पेश न आए।