ऊना। आईएसबीटी ऊना में बरसात को लेकर अड्डा प्रबंधन ने बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था को लेकर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। ऊना बस अड्डे का प्रबंधन एमआरसी समुह की तरफ से किया जा रहा है। बता दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के एमडी रोहन चंद ठाकुर की तरफ से बरसातों को लेकर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इस कड़ी में बुधवार को आईसीबीटी ऊना में पानी की निकासी को लेकर बनाए गए ड्रेनेज की साफ-सफाई शुरू की गई, ताकि बरसातों को लेकर कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस पर जानकारी देते हुए एमआरसी ग्रुप ऊना के प्रबंधक प्रवेश शर्मा ने बताया कि बरसात से पूर्व बस अड्डे में जल निकासी को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नालियों को भी साफ करवाया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में जलभराव की समस्या पैदा न हो सके।