फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण मंदिर की दीवार में दरारें भरने का काम जारी : बैंस

विज्ञापन
नंगल में श्री लक्ष्मी नरायण मंदिर की कार सेवा का योगदान देते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की कार सेवा का काम तीसरे दिन भी जारी रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। भारी बारिश के कारण नंगल के ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर की सतलुज की ओर वाली दीवार गिर गई, जिससे राधा-कृष्ण मंदिर पर खतरा मंडराने लगा। पंजाब के शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक हरजोत सिंह बैंस ने इस मंदिर को बचाने की जिम्मेदारी संभाली और बीते तीन दिनों से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अपनी टीम और पूर्व सैनिकों के सहयोग से काम कर रहे हैं। कार सेवा शुरू करने से पहले और समाप्ति पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। राधा-कृष्ण मंदिर की दीवार में 40 फीट गहरी और 40 फीट चौड़ी दरार को भरने के लिए हजारों मिट्टी और रेत की बोरियां डाली गईं, जिसमें सैकड़ों समाजसेवी लगे। इस अवसर पर डॉ. संजीव गौतम, निशांत गुप्ता, दीपक सोनी, सुमित अग्रिसंदल, हितेश दीपू बास, प्रवीण अंसारी, केहर सिंह, जसपाल सिंह ढाहे, अमित बरारी, हरदीप सिंह बैंस बरारी, सतीश चौपड़ा, कर्ण सैनी, गुरजिंद्र सिंह शौकर, पम्मू ढिल्लों और मनजोत सिंह राणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें