फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपदा से प्रभावित स्कूलों में बजट न मिलने से शुरू नहीं हुआ काम

Mon, 01 Apr 2024 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सात स्कूलों में आपदा से 15 लाख का हुआ था नुकसान
विज्ञापन

विभाग की ओर से भेजा जा चुका है आकलन, पर नहीं जारी हुई राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के कुछ सरकारी स्कूल बीते वर्ष बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए थे। इनमें जिले के सात सरकारी स्कूलों में चाहरदीवारी और ढंगों को नुकसान पहुंचा था। इसके अलावा कुछ स्कूलों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई थी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में हुए इस नुकसान और समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया और न ही किसी प्रकार का मरम्मत कार्य अमल में आया है।
जिले के छह स्कूलों में आपदा से जलभराव, चाहरदीवारी, शौचालय और डंगे क्षतिग्रस्त हुए थे, जिसका मरम्मत कार्य अभी भी लटका हुआ है। जलभराव की समस्या तो हर साल बरसात के मौसम में देखी जाती है। जलभराव के चलते कई दिक्कतें उत्पन्न होती हैं। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने मैदान में लेबलिंग और मिट्टी डलवाने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ क्षतिग्रस्त चाहरदीवारियों और डंगों की मरम्मत कार्यों के लिए भी मांग की है, परन्तु अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। स्कूल प्रशासन अभी भी मरम्मत कार्य के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने कुछ दिन पहले आपदा से प्रभावित स्कूलों का निरीक्षण किया था। उन्होंने बने दी हट्टी स्कूल में क्षतिग्रस्त और जर्जर हुई इमारत में बच्चों को न बैठाने के निर्देश दिए हैं।
आपदा में ये सात स्कूल हुए प्रभावित
ध्यान रहे कि आपदा से प्रभावित सात स्कूलों में वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालय शामिल हैं। इनमें हरोली क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोड़ा, सलोह, कुटलैहड़ विस क्षेत्र का मंदली, राजकीय उच्च विद्यालय जसाना, चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा, गगरेट विस क्षेत्र में राजकीय उच्च विद्यालय बबेहड़ और बणे दी हट्टी शामिल हैं। इन स्कूलों में लगभग 15 लाख के करीब नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बरसात से पहले समस्या का समाधान हो जाएगा : कौशल
उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेन्द्र कौशल का कहना है कि विभाग की तरफ से फरवरी माह की शुरुआत में स्कूलों में हुए नुकसान का 15.53 लाख रुपये का आकलन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। आगामी बरसात से पहले इस समस्या का समाधान हो जाएगा। अभी तक कोई राशि विभाग के पास नहीं आई है। जैसे ही विभाग के पास बजट आता है स्कूलों को मरम्मत कार्यों के लिए राशि प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें