फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बॉक्सिंग में एक स्वर्ण व दो रजत जीते

Fri, 04 Oct 2024 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाडियों क
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर दौलतपुर चौक में स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक के तीन छात्रों ने जिला स्तरीय आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत पदक जीतकर एक बार फिर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनकर उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें रोहन कुमार ने स्वर्ण, अक्षय और प्रथम ने रजत पदक जीतकर बॉक्सिंग में अपना लोहा मनवाया। स्वर्ण पदक विजेता रोहन 23 से 29 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ बॉयज स्कूल सुंदरनगर में अपना दमखम दिखाएगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर व स्टाफ ने इन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ नगर पंचायत दौलतपुर चौक में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक नारा लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन करवाया गया, जिसमें विद्यालय की छठी कक्षा की कनिका व अक्षय तथा सातवीं कक्षा का दिव्यांश, नौवीं कक्षा के नितिन भाटिया, दसवीं कक्षा की दीक्षा, जमा एक की वंशिका ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर इनाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें