फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला वाॅलीबाल टीम राजस्थान के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
16 से 21 दिसंबर तक पिलानी में होगी राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबाल संघ के महासचिव मदन राणा ने अंडर-18 राज्य महिला वॉलीबाल टीम को राजस्थान के पिलानी के लिए शुभकामनाएं देकर रवाना किया। यह प्रतियोगिता 16 से 21 दिसंबर तक पिलानी राजस्थान में आयोजित की जा रही है। टीम की रवानगी के अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मदन राणा ने कहा कि प्रदेश वाॅलीबाल संघ के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय वॉलीबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिल रहा है। आज हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अंडर-18 महिला टीम पिलानी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी। हिमाचल प्रदेश अंडर-18 महिला वॉलीबाल टीम में चयनित खिलाड़ियों में कृति, काकुल, तनिशा, वंशिका, मिनाक्षी, यशस्वी, कुदरत, अंकिता, श्रुति, शानू, वाणी और अर्चिता शामिल हैं। टीम की कप्तान कृति को बनाया गया है, जबकि काकुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम के साथ कोच के रूप में निधिका और सहायक कोच के रूप में यावेश राणा एवं पंकज गौतम की नियुक्ति की गई है। रवानगी के समय खिलाड़ियों के अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें