श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ
जोल (ऊना)। शिव शक्ति मंदिर चंबोआ में मरियाने ब्राह्मण गोत्र परिवार की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। वीरवार को श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का आमंत्रण देने के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर मंगल कलश धारण कर दर्जनों महिलाएं निकलीं तो मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पडा। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में हिस्सा लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर चंबोआ से बाबा गरीब नाथ मंदिर, झगियां कोलका में पंडित किशोरी लाल शर्मा की ओर से वरुण देवता और गौरी-गणेश की पूजा-अर्चना करवाई गई। इस अवसर पर कथा समिति के अध्यक्ष सतपाल शर्मा, उपाध्यक्ष ओंकार दास शास्त्री, कोषाध्यक्ष जय लाल शर्मा, सचिव पंकज शर्मा, सत्येंद्र, जगदीश,अमन, संतोष कुमारी, रीना देवी, मोनू शर्मा, रेणुका, कल्पना, ज्योति, संदला शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद