फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पहली जुलाई से शुरू होगी वूमेन टेलरिंग की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में पहली जुलाई 2025 से महिला दर्जी वूमेन टेलरिंग, फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी जिला ऊना के किसी भी गांव से संबंध रखता हो। प्रतिभागी को पंजीकरण कराने के लिए अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं तीन पासपोर्ट साइज फोटो की प्रक्रिया पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय नजदीक आरटीओ ऑफिस रामपुर एवं एचपी डिफेंस एकेडमी रामपुर आकर जमा करने होंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिभागी अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करवा सकते हैं। यह ट्रेनिंग निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण सामग्री, नोट्स, कॉपी, पेन, ड्रेस सहित ऋण की सुविधा भी प्रतिभागी को प्रदान की जाएगी तथा आगे चलकर शिक्षक बनकर भी प्रशिक्षण का लाभ लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कोर्स के लिए 35 सीटें हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें