फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिलाओं ने रंगोली से मतदाताओं को किया जागरूक

Wed, 10 Apr 2024 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं  सौ फीसदी मतदान में भागरीदारी के लिए रंगोली
विज्ञापन
बंगाणा क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के विकास खंड बंगाणा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने रंगोली मेकिंग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मंगलवार को कार्यक्रम में रंगोली बनाकर मतदान में सौ फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम निर्वाचन पदाधिकारी बंगाणा सोनू गोयल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अलग-अलग स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने रंगोली से मतदान महादान लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत धुंधला के हिम ईरा शॉप पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। एसएचजी समूह और ग्राम पंचाय़त संगठनों ने जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवक एवं युवतियों से वोट बनवाने तथा अपने मत का सही प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर विकास खण्ड बंगाणा से क्षेत्रीय समन्वयक सुखदेव और पारुल शर्मा के साथ अलग अलग स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
फोटो सहित

विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं  सौ फीसदी मतदान में भागरीदारी के लिए रंगोली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें