ऊना। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, सिलाई कला, सरफेस आर्नामेंट्स टेक्नीक में प्रशिक्षण दिया जाता है। इन कोर्सों के लिए संस्थान स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 30 सितंबर तक चलेगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि इन सभी प्रशिक्षण कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए कोई भी आयु सीमा तय नहीं है। घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं भी यह प्रशिक्षण ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार के पास 10वीं पास का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। पात्र उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस पर मूल प्रमाण पत्रों सहित 3420 रुपये फीस सहित प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में इन कोर्सों में दाखिला पाने के लिए कुछ सीटें ही शेष बची हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 01975-227305, 94634-17955 और 94595-71561 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद