फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से फंदा लगाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
women committed suicide in amb
विज्ञापन
ऊना। बंगाणा उपमंडल के चमियाड़ी के सरोह गांव में सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय नवविवाहिता ने पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के मोबाइल से पुलिस को एक वीडियो मिला है। इसमें उसने माफी मांगते हुए किसी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंगाणा के सरोह गांव में नवविवाहिता गौरी अपनी 85 वर्षीय दादी सास, जेठानी के साथ रहती थी। सोमवार सुबह वह नाश्ता करने के बाद फोन पर बात करने के लिए घर की छत पर गई, लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो छत के साथ बने कमरे में गौरी पंखे पर फंदे से लटक रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
गौरी का पति गुलशन लुधियाना में नौकरी के सिलसिले में रहता है। गौरी मूलतया सिलीगुड़ी की रहने वाली है और उसके मामा हमीरपुर के गारली में रहते हैं। गौरी और गुलशन की शादी दो माह पूर्व ही हुई थी। कुछ दिन पहले ही गौरी अपने मामा के पास गई हुई थी और एक दिन पहले ही वह अपने मामा के घर से ससुराल लौटी थी।
विज्ञापन

मोबाइल में मिलेे वीडियो में गौरी ने बंगाली भाषा में अपने माता-पिता व अन्य परिजनों से माफी मांगी है। कहा कि बड़ा गलत काम करने जा रही हूं, इसके लिए भगवान भी मुझे माफ नहीं करेगा। यह वीडियो भी घटनास्थल वाले कमरे का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने गौरी के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने एहतियातन गौरी के परिजनों से भी बातचीत की है, लेकिन कोई शक न होने पर मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल पर लाई गई है।
उधर, एसएचओ बंगाणा प्रेम पाल शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। वहीं, डीएसपी मुख्यालय अंकित शर्मा ने बताया कि आत्महत्या के मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें