फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेट्रोल पंप मैनेजर से महिलाओं ने की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट और चप्पल से मारपीट करने के लगाए आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो के खिलाफ दर्ज किया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा गांव में सरकारी आईटीआई के पास स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के आरोप दो महिलाओं पर लगे हैं। मैनेजर से आरोप लगाया कि आरोपी महिलाओं ने हेलमेट और चप्पल से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार पंकज कौशल निवासी राजपुरा डाकघर तलमेहड़ा तहसील बंगाणा जिला ऊना ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह सरकारी आईटीआई पंडोगा के पास स्थित अभी पेट्रोलियम में मैनेजर है। उसके साथ पेट्रोल पंप पर मारपीट की गई और उसे जान से मारने की कोशिश की गई। पंकज ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अभी पेट्रोलियम पंडोगा में मौजूद था। इसी दौरान पेट्रोल पंप की डीलर अनीता और साथ में उनकी बहन परमजीत कौर उसके पास आई और बदतमीजी से बात करने लगीं। पंकज ने पुलिस को बताया कि जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो आरोपी महिलाओं ने उसके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। आरोपी परमजीत कौर ने उसे गले से पकड़ा और थप्पड़ मारे। आरोपी महिलाओं ने हेलमेट से मारा और आरोपी अनीता ने चप्पल से मारा और उसके कपड़े फाड़ दिए। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी महिलाओं ने उसे पेट्रोल पंप के सेल्समैन, ग्राहकों के सामने मारा। इसकी उसके पास वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ धारा 332(सी), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें