नंगल में हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत संवाद
नंगल। नंगल के मोहल्ला राज नगर से पुलिस ने बीते बुधवार को एक प्रवासी महिला का शव बरामद किया था। मामले में नंगल पुलिस ने इस हत्या कांड के आरोपी संतोष पंडित को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के थाना धर्मपुर के गांव संधोल से गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना के दिशा-निर्देशों और डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह के नेतृत्व में गठित की गई टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राहुल शर्मा की टीम द्वारा की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि मृतका और आरोपी संतोष के आपस में अवैध सबंध भी थे।
ध्यान रहे कि बीते बुधवार को नंगल पुलिस ने मोहल्ला राजनगर के एक मकान से दो बच्चों की मां का शव बरामद किया, जिसकी पहचान सिया रानी पत्नी पूरन सिंह निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई। मकान मालिक से पूछताछ पर पता चला था कि उसने पांच दिनों पहले ही यह मकान किराये पर दिया था। तीन दिनों से उसके साथ रहने वाला व्यक्ति गायब था। जब कमरे से दुर्गंध उठने लगी और लोगों ने इसकी शिकायत मकान मालिक से की। कमरे में महिला का शव देखकर सभी हैरान रह गए और पुलिस को सूचित किया।
वहीं, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि आरोपी संतोष नंगल में सब्जी बेचने का काम करता था। इसी दौरान उसकी जान पहचान दो बच्चों की मां सिया रानी से हो गई। उन्होंने कहा कि उसने सिया रानी की हत्या क्यों कि यह जांच का विषय है।