फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आशादेवी-अंबोटा सड़क मार्ग पर पुलिया के नीचे मिला था महिला के शव
विज्ञापन

पंजाब पुलिस से भी नहीं मिला कोई सबूत

संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी/गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के आशादेवी-अंबोटा सड़क मार्ग पर पुलिया के नीचे मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके परिजनों का कोई पता न चल पाने के चलते शुक्रवार को पुलिस ने नगर पंचायत गगरेट के सहयोग से गगरेट श्मशानघाट में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, अभी तक आरएफएसएल और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आना बाकी है। शव के गले में मिली रस्सीनुमा वस्तु की डोरी निकली है। उधर, आरएफएसएल और पोस्टमार्टम करने वाली टीम में भी विरोधाभास है। आरएफएसएल की टीम के अनुसार शव करीब एक माह पुराना लग रहा है तो पोस्टमार्टम करने वाले डाॅक्टरों का मानना है कि शव चार-पांच दिन पुराना हो सकता है। हालांकि, न तो अभी तक आरएफएसएल की फाइनल रिपोर्ट आई और न ही पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आई है। पुलिस ने पड़ोसी राज्य पंजाब की पुलिस से संपर्क कर यह भी जानने का प्रयास किया कि किसी पुलिस थाना में किसी महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है लेकिन पंजाब पुलिस से भी शव की शिनाख्त करने में पुलिस को कोई मदद नहीं मिल सकी। हालांकि, पुलिस अब गगरेट-आशादेवी सड़क मार्ग के नजदीक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तो मोबाइल डंप डाटा भी उठाने का प्रयास किया जा रहा। लेकिन, आशादेवी-अंबोटा सड़क मार्ग पर मोबाइल सिग्नल की भी दिक्कत है। ऐसे में मोबाइल डंप डाटा पुलिस की कुछ मदद कर पाए, इस पर भी संशय बरकरार है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया गया लेकिन कहीं से कोई गुमशुदगी रिपोर्ट तक नहीं मिली है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें